फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Rana Jewellers Theft: Police find crucial clues

न्यू राणा ज्वेलर्स चोरी: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, संदिग्ध की पहचान

Wed, 12 Aug 2026 12:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
New Rana Jewellers Theft: Police find crucial clues
कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित ''''न्यू राणा ज्वेलर्स'''' से करीब 28 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। वारदात से पहले बाजार में खरीदारी करते दिखे तीन संदिग्धों में से एक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान हो गई है। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी घेराबंदी में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती सात अगस्त की देर रात चोरों ने मुख्य मार्ग स्थित इस सराफा दुकान के शटर का कुंडा तोड़कर धावा बोला था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो बदमाश दुकान के भीतर दाखिल हुए और करीब 34 मिनट तक कीमती सामान समेटते रहे। दुकान मालिक संजीव राणा के मुताबिक, चोर अपने साथ करीब 10 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 14 हजार रुपये की नकदी ले उड़े, जिनकी कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान के ठीक सामने स्थित एक खाली प्लॉट के रास्ते से पहुंचे थे और माल समेटने के बाद उसी रास्ते से सुरक्षित फरार हो गए। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद था, इसलिए चोरी की भनक किसी को नहीं लगी। रविवार सुबह जब कारोबारी ने दुकान खोली, तब जाकर इस दुस्साहसिक वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अहम साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एसओजी और स्थानीय पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए संदिग्धों को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed