फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala 'Maa Tujhe Pranam': A Tiranga yatra will be held in Doon today

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: राजधानी दून में निकली तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति में नगरवासियों ने किया कदमताल

Wed, 12 Aug 2026 10:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन
Amar Ujala 'Maa Tujhe Pranam': A Tiranga yatra will be held in Doon today
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला शहर के नागरिकों के साथ मनाया। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में आज 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर अमर उजाला ने शहर के लोगों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापार संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं ने भागीदारी निभाई।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से पहले दून देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा पद यात्रा ने आजादी के जश्न में रंग भरा। पदयात्रा परेड ग्राउंड से एश्लेहॉल चौक होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। पदयात्रा में बच्चों का अलग-अलग परिधान खास आकर्षण रहा। इसके साथ ही भारत मां के रूप में दून की बेटी सदैव देश से प्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान और शौर्य का संदेश बनी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...पिता ने पहचानी बेटी की प्रतिभा: गुब्बारे पर साधा निशाना; फिर राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक परिधान में लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए लोग पारंपरिक भारतीय परिधान में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में सराबोर महापुरुषों, भारत माता आदि के खास रूप में सजकर आने वाले बच्चों को अमर उजाला की ओर से विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed