फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Road safety coordinators will be deployed in the districts

Uttarakhand News: जिलों में तैनात होंगे सड़क सुरक्षा समन्वयक, चालान राशि की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी

Wed, 12 Aug 2026 11:55 AM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 12 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

सड़क सुरक्षा समन्वयक घायलों को पीएम राहत योजना का लाभ पहुंचाने, सड़क सुरक्षा कार्याें में मदद करेंगे। सड़क सुरक्षा कोष में चालान की तीस से साठ प्रतिशत राशि जमा हो सकेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news Road safety coordinators will be deployed in the districts
प्रतीकात्मक - फोटो : सूचना

विस्तार

सड़क सुरक्षा कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए अब जिलों में सड़क सुरक्षा समन्वयक तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा कोष को मजबूत करने के लिए चालान राशि की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

प्रदेश में सड़क हादसों में घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी से पीएम राहत योजना शुरू की गई है, लेकिन अब तक राज्य में केवल सात लोग ही इसका लाभ उठा पाए हैं। योजना का लाभ अधिक से अधिक घायलों तक पहुंचाने के लिए जिलों में रोड सेफ्टी कोऑर्डिनेटर की तैनाती की तैयारी है।

विज्ञापन


कोऑर्डिनेटर सड़क दुर्घटना में घायलों को योजना के तहत इलाज की सुविधा दिलाने के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में प्रभावितों को मुआवजा दिलाने और पुलिस, परिवहन समेत संबंधित विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा कोष में बढ़ेगी चालान की हिस्सेदारी

सड़क सुरक्षा कोष को मजबूत करने की भी तैयारी है। वर्तमान में पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से नियम तोड़ने वाले वाहनों से वसूली गई चालान राशि का 30 प्रतिशत सड़क सुरक्षा कोष में जमा होता है। अब इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। कोष में राशि बढ़ने से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध हो सकेगा। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में भी शासन को प्रस्ताव भेजा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति है उसने सड़क सुरक्षा कोष में राशि बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कार्रवाई की जा रही है। जिलों में रोड सेफ्टी को आर्डिनेटर को भी तैनात किया जाना है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। -सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed