सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now, AI will make transport officers work faster

Dehradun News: अब एआई से तेजी से काम करेंगे परिवहन अफसर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Now, AI will make transport officers work faster
विज्ञापन
- परिवहन मुख्यालय का 30 अफसर-कर्मचारियों के लिए एआई प्रशिक्षण
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन विभाग के अफसर अब एआई की मदद से तेजी से काम करेंगे। परिवहन मुख्यालय की ओर से गढ़वाल के 11 कार्यालयों के लगभग 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमर्जिंग टेक के मूल तत्व विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो गया।
विशेषज्ञ ट्रेनर सौरभ मल्होत्रा और पीयूष उनियाल ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में उपायुक्त सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन देहरादून डॉ. अनीता चमोला भी शामिल हुए। अधिकारियों को पारंपरिक सॉफ्टवेयर और जनरेटिव एआई के बीच के अंतर को स्पष्ट किया गया। कार्यस्थल पर एआई से जुड़े सामान्य मिथकों को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने विभिन्न एआई प्लेटफॉर्म्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग 101 मॉड्यूल के तहत अधिकारियों ने आर-टी-सी-एफ(भूमिका, कार्य, संदर्भ, प्रारूप) फ्रेमवर्क सीखा। ई-मेल मेकओवर गतिविधि के माध्यम से उपस्थित लोगों ने विभागीय रफ नोट्स को पेशेवर आधिकारिक पत्राचार में बदलना सीखा। एआई विजुअल्स वर्कशॉप के दौरान, प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा और जन जागरूकता पोस्टर तेजी से बनाने के लिए संबंधित टूल का उपयोग किया। स्पॉट एआई लाइज सत्र में गलत जानकारी को पहचानने के कौशल को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed