सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now, prepare an action plan for bill collection as per the target of each division and mandal

Dehradun News: बिल वसूली को अब हर डिवीजन, मंडल के लक्ष्य के हिसाब से बनाएं कार्ययोजना

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Now, prepare an action plan for bill collection as per the target of each division and mandal
विज्ञापन
- यूपीसीएल एमडी के निर्देश, कमजोर लाइन, भार वाले ट्रांसफार्मर, खराबी वाले फीडर सुधारें
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। यूपीसीएल प्रबंध निदेशक ने मार्च के अंत तक बिजली बिल वसूली को और तेज करने, मंडल स्तर तक लक्ष्य के हिसाब से कार्ययोजना बनाने और रोजाना की निगरानी मुख्यालय स्तर से करने निर्देश दिए।
सोमवार को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल मुख्य अभियंताओं, सर्किल प्रमुखों, डिवीजन प्रमुख व फील्ड स्तर के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रहण में सुधार, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवा उत्कृष्टता और ग्रीष्मकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को गंभीरता और प्राथमिकता पर लिया जाए। प्रत्येक डिवीजन एवं मंडल प्रमुख वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप ठोस एवं उचित कार्ययोजना तैयार करें, जिसके लिए फील्ड स्तर पर सुदृढ़ व्यवस्था, नियमित मॉनिटरिंग और उपभोक्ताओं से संवाद बढ़ाने पर बल दिया जाए। सभी जोनल मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करने और घाटे वाले डिवीजन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। निदेशक परिचालन के स्तर से इसकी रोजाना निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा।

---

कमजोर लाइनों को मजबूत करें

प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि नेटवर्क सुदृढ़ीकरण एवं तकनीकी हानियों को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। जिसके लिए वितरण प्रणाली में कमजोर लाइनों, ओवर लोडेड ट्रांसफार्मरों और फॉल्टी फीडरों की पहचान कर सुधार कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। ग्रीष्मकाल के दौरान बिजली की मांग बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, फील्ड अधिकारियों को लोड प्रबंधन के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दुगर्म पर्वतीय क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भी रणनीति तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed