फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Oil and DVR worth lakhs stolen from mill

Dehradun News: मिल से लाखों का तेल और डीवीआर चोरी

Tue, 18 Aug 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Oil and DVR worth lakhs stolen from mill
पृथ्वीपुर स्थित पोषक ऑयल मिल में बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये का खाद्य तेल और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। शातिर चोर सुराग मिटाने के लिए मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, एलसीडी के साथ-साथ महत्वपूर्ण डाटा वाला लैपटॉप भी अपने साथ ले गए। मिल संचालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पृथ्वीपुर निवासी मिल संचालक सुधीर पुंडीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब सवा छह बजे जब वह अपनी फैक्टरी पहुंचे, तो उन्हें वारदात का पता चला। चोर मिल के पिछले हिस्से में लगे स्लाइडिंग दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे। कार्यालय में जाने पर वहां से डीवीआर, कैमरे और एलसीडी गायब थे। इसके बाद जब उन्होंने भीतर जाकर देखा तो एक व पांच लीटर की खाद्य तेल की बोतलें और 15 व 25 लीटर के कई कनस्तर भी नदारद मिले।चोर कार्यालय में रखा लैपटॉप और करीब डेढ़ से दो हजार रुपये की नकदी भी ले गए हैं। लैपटॉप में मिल के स्टॉक और अन्य जरूरी जानकारियों का पूरा डाटा फीड था, जिसके चोरी होने से नुकसान और अधिक बढ़ने की आशंका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गए तेल और अन्य उपकरणों की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये के करीब है। चोरी हुए सामान की विस्तृत सूची तैयार कर जल्द ही पुलिस को उपलब्ध करा दी जाएगी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान के लिए मिल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed