फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Saturday evening around PM, while it was raining, six-year-old Arman who was playing by the roadside near a

Dehradun News: नाली के पाइप में फंसने से छह वर्षीय मासूम ने तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 19 Jul 2026 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 19 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
On Saturday evening around PM, while it was raining, six-year-old Arman who was playing by the roadside near a
कोतवाली क्षेत्र की खादर बस्ती में मस्जिद के पास शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा छह वर्षीय अरमान नाली के 10 इंच के पाइप में फंस गया। करीब पांच बजे जेसीबी से पाइप तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरमान अपने साथियों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह नाली के पाइप में जाकर बीच के हिस्से में फंस गया। उसके खेल रहे दूसरे बच्चे ने परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने पहले नाली का पानी रोककर बच्चे को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर स्थानीय प्रधान शाहना परवीन, सामाजिक कार्यकर्ता अली अहमद और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी बुलाकर पाइप तोड़ा गया और करीब आधे घंटे बाद पांच बजे बच्चे को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बच्चे को पाइप से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है और पुलिस को किसी प्रकार की लिखित शिकायत भी नहीं दी है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed