वह दिन दूर नहीं जब देश के अनेक नगरों में बाबा रामदेव के हर्बल रेस्त्रां नजर आएंगे। पतंजलि में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जब निर्णय हो जाएगा तब ऐसे रेस्त्राओं का नाम आचार्य बालकृष्ण स्वयं रखेंगे। साथ ही उसमें दिए जाने वाले भोजन का चुनाव भी वे खुद करेंगे।
अब देशभर में आचार्य बालकृष्ण तय करेंगे आपकी हेल्दी डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में खुल चुका है पौष्टिक रेस्टोरेंट
गौरतलब है कि बाबा रामदेव योग और आयुर्वेद के अलावा अनेक क्षेत्रों में प्रवेश कर चुके हैं। हरिद्वार में ही उनके उद्योगों को गिना जाए तो संख्या 50 के पार पहुंच जाती है।
पतंजलि हर्बल पार्क के भीतर करीब दो दर्जन इकाइयां अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं। बाबा ने पिछले दिनों बिस्कुट, मैगी और शक्तिवर्द्धक पाउडर निकालकर बड़ी- बड़ी कंपनियों को चौंका दिया था।
बाबा की विशुद्ध मैगी तो एक बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान के लिए महीनों तक चुनौती बनी रही। कुछ समय बाद स्वदेशी जींस भी बाजार में आने वाली है। इसके साथ ही वह शुद्ध आहार के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने उतर रहे हैं।
हाल ही में चंडीगढ़ में पौष्टिक आहार के नाम से एक रेस्त्रां शुरू किया गया है। इसमें पतंजलि के पदार्थों और मसालों से बना विशुद्ध सामान परोसा जा रहा है। यहां तक की मिठाइयों की सामग्री भी पतंजलि से मंगाई गई है। इस प्रतिष्ठान को अब तक बाबा ने अपना नाम नहीं दिया है।