{"_id":"6a852a7e84a1845fb40c591a","slug":"dehradun-police-encounter-chain-snatching-accused-shot-in-leg-during-encounter-at-harbanswala-barrier-crime-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली
Wed, 19 Aug 2026 10:52 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित चल रहा बदमाश आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह चेकिंग प्वाइंट से टी-स्टेट की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27) निवासी शिवाजी एन्क्लेव, जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए पहले प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...शोध: तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय, आने वाले वर्षों में गर्मी से बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ने का खतरा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित था। उसके खिलाफ बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी और वृद्ध महिला से छीनी गई चेन बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक स्कूटी कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। मुठभेड़ के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।