सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to increase special puja fees at Badri-Kedar Dham

Dehradun News: बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations to increase special puja fees at Badri-Kedar Dham
विज्ञापन
-बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव
Trending Videos

-केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए प्रति यात्री 2100 रुपये हो सकता है शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन विशेष पूजा के लिए बीकेटीसी ने शुल्क तय किया है। केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्वालुओं से 7200 रुपये शुल्क लिया जाता है। जबकि अभिषेक पूजा के लिए 9500 रुपये, लघु रूद्राभिषेक पूजा के लिए 6100 रुपये, षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28600 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति यात्री 4700 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 12 हजार रुपये, श्रीमद भागवत पाठ के लिए 51 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कई सालों से बीकेटीसी ने विशेष पूजा शुल्क नहीं बढ़ाया है। धामों में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए बीकेटीसी विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed