सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand plan to send trout fish to Dubai faces setback Israel US Iran War become the reason

Uttarakhand: ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को लगा झटका, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बना वजह

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को झटका लगा है। और इसकी वजह है अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध।

Uttarakhand plan to send trout fish to Dubai faces setback Israel US Iran War become the reason
ट्राउट मछली - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड से ट्राउट मछली दुबई भेजने की तैयारी को शुरुआत में ही झटका लग गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा युद्ध यदि लंबा चला तो राज्य से हर महीने 20 टन मछली निर्यात की योजना पूरी तरह से खटाई में पड़ सकती है।

Trending Videos

उत्तराखंड की ट्राउट मछली की विदेशों में खूब मांग है। राज्य में इसके बढ़ते उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से हर महीने 20 टन ट्राउट मछली दुबई व अन्य देशों में निर्यात करने की योजना है। पिछले दिनों विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में बताया गया था कि अगले छह महीने के भीतर मछली का विदेश में निर्यात शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और कनालीछीना और उत्तरकाशी से ट्राउट मछली का निर्यात किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में इसके निर्यात से मछली पालकों को जहां इसके अच्छे दाम मिलेंगे, वहीं, इससे राज्य में मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जिस तरह से युद्ध चल रहा है। उसका असर ट्राउट मछली निर्यात की योजना पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चुनाव 2027, भाजपा अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

दुबई के नजदीक होने की वजह से हम ट्राउट मछली दुबई निर्यात करना चाहते थे लेकिन जिस तरह के हालात बने हैं, उन्हें देखते हुए इसे अब यूरोप को निर्यात करेंगे। - बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव मत्स्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed