सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pressure was put on gender test, attempt was made to kill by electrocution

Dehradun News: लिंग परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pressure was put on gender test, attempt was made to kill by electrocution
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी बबलू पर गर्भवती पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। शिकायत में मारपीट के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत होने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है।


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया बालूवाला निवासी शेर सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने आरोपी पर उनकी गर्भवती बेटी सीमा के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि पहले से दो बेटियां होने के कारण आरोपी उनकी बेटी पर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बना रहा था। उनकी बेटी के इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आठ जून को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ फट्टे से मारपीट की और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच। उनकी बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर और बाद में गंभीर हालत होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed