सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Questions Raised Once Again Over Security Arrangements in Rishikesh AIIMS Allegations of Guard Beaten

Rishikesh: एम्स में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, होमगार्ड और उसकी बहन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 04 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

होमगार्ड गोविंद किसी मरीज के साथ एम्स पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने गोविंद और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी।

Questions Raised Once Again Over Security Arrangements in Rishikesh AIIMS Allegations of Guard Beaten
एम्स में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एम्स ऋषिकेश एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार एक होमगार्ड और उसकी बहन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Trending Videos



जानकारी के अनुसार, होमगार्ड गोविंद किसी मरीज के साथ एम्स पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने गोविंद और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना में गोविंद के कान में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे पांच टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर अन्य चोटें भी बताई जा रही हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: जंगल में शराब पीने से रोका तो युवकों ने की फायरिंग, अवैध तमंचे से चली गोली, दो ग्रामीण घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में मरीजों और उनके परिजनों के साथ संयमित एवं मानवीय व्यवहार अपेक्षित है, लेकिन आए दिन सामने आने वाली ऐसी घटनाएं संस्थान की छवि को प्रभावित कर रही हैं।

इससे पहले भी एम्स के कुछ सुरक्षाकर्मियों पर मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता तथा मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि होमगार्ड की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed