{"_id":"6a22b09dce64f42001007f1b","slug":"kedarnath-yatra-2026-stones-fall-from-hillside-near-chirbasa-horse-handler-died-one-pilgrim-injured-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक की मौत, एक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक की मौत, एक यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
चीरबासा हेलीपैड के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हादसा हो गया। पत्थर की चपेट में आने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई।
घोड़ा संचालक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार शुक्रवार पौने तीन बजे चीरबासा हेलीपैड के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag: केदारघाटी में मौसम खराब, फाटा से बदरीनाथ के उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में राजस्थान निवासी यात्री विष्णु घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बड़ासू निवासी 23 वर्षीय घोड़ा संचालक देवेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया घायल का इलाज चल रहा है, वहीं मृतक के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।