सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development work started in Shankarpur Kainchi Wala, villagers will get clean water.

Dehradun News: शंकरपुर कैंची वाला में विकास कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ जल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Development work started in Shankarpur Kainchi Wala, villagers will get clean water.
विज्ञापन
सेलाकुई। ब्लॉक प्रमुख सहसपुर अर्चना रावत ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत शंकरपुर कैंची वाला में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और हरियाली मिलेगी।
Trending Videos


कई स्थानों पर नए हैंडपंप लगाए गए हैं। इससे गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अर्चना रावत ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव के नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्य क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान धुरेंद्र चौधरी, मोहम्मद फरीद, प्रमोद कुमार, संदीप, चमन सिंह, बलदेव सिंह, राजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed