सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Police Personnel Funeral family members inconsolable with grief

Rishikesh: घर पहुंचा चौकी प्रभारी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 23 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

ऋषिकेश में पुलिस की कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में चौकी प्रभारी शिवपुरी विनोद शर्मा की मौत हो गई। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया।

Rishikesh News Police Personnel Funeral family members inconsolable with grief
पुलिसकर्मी का पार्थिव शरीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऋषिकेश की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की ड्यूटी से लौटते समय आज सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास घमंडपुर रानीपोखरी लाया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Rishikesh News: पुलिस की गाड़ी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर सैकड़ो क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा विनोद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद तिरंगे में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed