फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Youth from Bihar drowned in Ganga river While Bathing in laxman jhula area

Rishikesh: बजरंग सेतु के पास स्नान कर रहा बिहार का युवक गंगा में बहा, दोस्तों के साथ आया था घूमने, तलाश जारी

Thu, 23 Jul 2026 05:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
Rishikesh News: Youth from Bihar drowned in Ganga river While Bathing in laxman jhula area
गंगा में युवक की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक बह गया। एसडीआरएफ की ओर से युवक को ढूढ़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।   

विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग उपकरणों के साथ सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सुप्रजा केंद्र, सामान्य प्रसव के लिए गर्भवतियों को मिलेगी ये सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आया था। सभी युवक गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे थे। स्नान के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।

युवक की पहचान शिवांशु राज(22), पुत्र अनूप पांडे के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार का निवासी था। वर्तमान में चावला हाउस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed