पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   River Stone Art in Rishikesh Kolkata artist Manas transforms Ganga Pebbles into Divine Paintings, Livelihood

Rishiekesh: कोलकाता के कलाकार मानस की कूची से सजीव हुए कंकर-पत्थर, गंगा की गोद में जागी कला, मिली नई पहचान

Fri, 03 Jul 2026 01:43 PM IST
Renu Saklani मनोज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
मनोज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

ऋषिकेश की पावन गंगा तटभूमि पर फैले साधारण कंकर-पत्थर कोलकाता के कलाकार मानस की कूची ने जीवंत कलाकृतियों में बदले नजर आ रहे हैं। ये पत्थर आस्था, कला और संस्कृति की अनोखी कहानी बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
River Stone Art in Rishikesh Kolkata artist Manas transforms Ganga Pebbles into Divine Paintings, Livelihood
कोलकाता के कलाकार मानस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मां गंगा सच में जीवनदायिनी है। कोलकाता के कलाकार मानस ने इसे अपने हुनर से साबित कर दिया है। बचपन से कला के शौकीन मानस के लिए अब गंगा के पत्थर न सिर्फ प्रेरणा बने हैं, बल्कि सम्मानजनक आजीविका का जरिया भी हैं।

विज्ञापन


करीब छह महीने पहले ऋषिकेश आए मानस मायाकुंड में किराए के मकान में रहते हैं। कैनवास पर रंग भरने वाले मानस को गंगा किनारे बिखरे पत्थरों में संभावनाएं दिखीं। उन्होंने इन पत्थरों को चुनकर उन पर तूलिका से देवी, देवताओं, प्रकृति और पर्यावरण की खूबसूरत कलाकृतियां उकेरनी शुरू कीं।
विज्ञापन


अपनी कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए मानस ने त्रिवेणी घाट को चुना। धीरे-धीरे उनकी अनूठी कलाकृतियों ने देसी, विदेशी पर्यटकों का ध्यान खींचा। अब 100 रुपये से एक हजार रुपये तक बिकने वाली ये कलाकृतियां मानस के हुनर को नई उड़ान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम

मानस ने बताया कि ऋषिकेश और मां गंगा ने उन्हें एक नई दिशा दी है। उनका यह सफर बताता है कि जुनून और मेहनत से किसी भी शौक को सफल आजीविका में बदला जा सकता है। गंगा के तट पर सजती उनकी कलाकृतियां अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं और उत्तराखंड की कला संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed