पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami distributes appointment letters to 187 youths public service PCS Main Examination 2024

Dehradun: पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने जनसेवा का बताया संकल्प

Fri, 03 Jul 2026 02:38 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवचयनित युवाओं अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर उन्होंने कहा कि यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति एक मजबूत संकल्प है।

विज्ञापन
CM Dhami distributes appointment letters to 187 youths public service PCS Main Examination 2024
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

इस दौरान सीएम ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पद सेवा का माध्यम है और सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand SIR: अब वोट बनवाने, पता बदलवाने के लिए भी भरना होगा घोषणा पत्र, जानें जरूरी बातें
 

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव के संविधान और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed