पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard photographed on camera traps set for tigers in Himachal Rajaji Tiger Reserve uttarakhand news

Uttarakhand: हिमाचल में बाघ के लिए कैमरा ट्रैप लगाया, तेंदुए का फोटो आया, राजाजी के निदेशक करेंगे जल्द दौरा

Fri, 03 Jul 2026 02:27 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Jul 2026 02:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बाघ की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में तेंदुए की तस्वीर कैद होने से वन विभाग सतर्क हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक ने क्षेत्र का दौरा किया और टीम ने पांवटा साहिब वन प्रभाग में भी कैमरा ट्रैप लगाए।

विज्ञापन
Leopard photographed on camera traps set for tigers in Himachal Rajaji Tiger Reserve uttarakhand news
तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व के माध्यम से भी हिमाचल के पांवटा साहिब वन मंडल में बाघ को लेकर कैमरा ट्रैप लगाया गया था, उसमें फिलहाल तेंदुए का फोटो कैप्चर हुआ है। अब राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम दूसरे स्थानों पर कैमरा ट्रैप को लगाएगी। यहां पर जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

पांवटा साहिब वन मंडल में 10 जून को एक फोटो में बाघ के होने का पता चला था, पर फोटो बहुत साफ नहीं था। इसके बाद जंगल में बाघ की उपस्थिति के अन्य प्रमाण मिले थे। माना जा रहा है कि पांवटा साहिब वन मंडल में बाघ राजाजी जी टाइगर रिजर्व से पहुंचा है।

विज्ञापन


ऐसे में यहां की टीम भी हिमाचल वन विभाग के साथ संपर्क में है, साथ ही सहयोग करने के लिए भी बीते हिमाचल गई थी। टीम ने बाघ की उपस्थिति को पता करने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए थे। दस दिन पहले लगे कैमरा ट्रैप को खोला गया, तो उसमें तेंदुए का फोटो कैप्चर हुआ है। पांवटा साहिब वन प्रभाग के एसीएफ आदित्य बताते हैं कि छह कैमरा ट्रैप लगाए गए थे, अब इनकी संख्या को बढ़ाने के साथ अन्य जगहों पर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम

जो कैमरा ट्रैप लगे थे, उसमें तेंदुए का फोटो आया है। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश के वन कर्मियों को बाघ के मूवमेंट का पता करने से जुड़ी अन्य जानकारियों को साझा किया जाएगा। वह भी जल्द ही हिमाचल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed