सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Life-Threatening Attack on Youth Near School Beaten with Belts and Sticks

Roorkee: स्कूल के पास युवक पर जानलेवा हमला, बेल्ट और डंडों से पीटा, धमकी देकर फरार हुए हमलावर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

29 मार्च की रात करीब 8.30 वह स्कूल के पास से गुजर रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।

Roorkee News Life-Threatening Attack on Youth Near School Beaten with Belts and Sticks
युवक को मारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बेल्ट और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


सुभाषनगर निवासी राघव गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब 8.30 वह स्कूल के पास से गुजर रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: परिजनों ने लगाया हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप

उसे बाइक से गिराकर घसीटा और बेरहमी से पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जान बचाने के लिए युवक पास के एक घर में घुस गया और शोर मचाया। लोगों के पहुंचने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed