फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Uproar near Dariyapur after Kanwar was damaged Kanwariyas beat up a youth

Roorkee: दरियापुर के पास कांवड़ खंडित होने पर हंगामा; कांवड़ियों ने युवक को पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Fri, 07 Aug 2026 09:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 07 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

दरियापुर के पास पैदल जा रहे एक राहगीर का पैर अनजाने में एक कांवड़िये की सड़क किनारे रखी कांवड़ से टकरा गया, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Roorkee News Uproar near Dariyapur after Kanwar was damaged Kanwariyas beat up a youth
कांवड़ खंडित होने पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार शाम एक राहगीर का पैर गलती से कांवड़ से लग जाने पर कांवड़ खंडित हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांवड़ यात्री ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और कांवड़ियों को शांतिपूर्वक उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर दरियापुर के पास पैदल जा रहे एक राहगीर का पैर अनजाने में एक कांवड़िये की सड़क किनारे रखी कांवड़ से टकरा गया, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख राहगीर जान बचाने के लिए पास के गन्ने के खेत की ओर भागा, लेकिन कुछ कावंड़ियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल राहगीर को सुरक्षित कांवड़ियों के बीच से निकालकर उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उनकी यात्रा दोबारा शुरू कराई।
विज्ञापन


Haridwar Kanwar Yatra: अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि राहगीर का पैर लगने से कांवड़ खंडित होने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। घायल राहगीर को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed