{"_id":"69a58f1edd84a5097e056329","slug":"selection-interviews-for-7-directors-in-two-energy-corporations-postponed-dehradun-news-c-5-drn1043-912837-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो ऊर्जा निगमों में 7 निदेशकों\nके चयन साक्षात्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो ऊर्जा निगमों में 7 निदेशकों के चयन साक्षात्कार स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
-पिटकुल में तीन और यूजेवीएनएल में चार निदेशकों के लिए होने थे शासन में साक्षात्कार
-प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अपरिहार्य कारणों से किए स्थगित, अब नई तिथि जारी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शासन ने प्रदेश के दो ऊर्जा निगमों में सात निदेशकों के चयन के साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। साक्षात्कार पांच व छह मार्च को होने थे। अब नई तिथि जारी होगी।
पाॅवर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में यह नियुक्ति होनी थी। पिटकुल में निदेशक परिचालन, परियोजना और वित्त के तीन पद और यूजेवीएनएल में निदेशक परिचालन, परियोजना, वित्त एवं मानव संसाधन के पदों के लिए पिछले दिनों ऊर्जा विभाग ने आवेदन मांगे थे। पिटकुल के निदेशकों के लिए साक्षात्कार पांच मार्च और यूजेवीएनएल निदेशकों के लिए छह मार्च को होने थे। लेकिन प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने इन्हें स्थगित कर दिया। स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। बता दें कि हाल ही में शासन ने पिटकुल में नए एमडी मेहरबान सिंह बिष्ट को प्रभार दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X