सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Silver idol and cash stolen from Dersa's Chalda Maharaj temple

Dehradun News: डेरसा के चालदा महाराज मंदिर से चांदी की मूर्ति, नकदी चोरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Silver idol and cash stolen from Dersa's Chalda Maharaj temple
विज्ञापन
त्यूणी। थाना क्षेत्र के डेरसा स्थित चालदा महाराज मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से 250 से 300 ग्राम की चांदी की मूर्ति और नकदी चोरी की।

थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में चांदी की मूर्ति और नकदी चोरी होने की पुष्टि हुई है। चोरों ने मूर्ति के साथ मंदिर में रखी लगभग पांच हजार रुपये की नकदी भी चुराई। यह चांदी की मूर्ति किसी श्रद्धालु द्वारा भेंट की गई थी। घटनास्थल की ओर जाते समय रास्ते में 10-10 रुपये के कुछ नोट भी मिले हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed