Jaspal Rana: राहुल गांधी और जसपाल का पुराना रिश्ता, शूटिंग रेंज से शुरू हुई दोस्ती, फिर इस मोड़ पर हुआ और गहरा
भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच जसपाल राणा और राहुल गांधी ने एक साथ शूटिंग की बारीकियां सीखी हैं। शुक्रवार को दिल्ली में 49 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जसपाल राणा का पुराना संबंध है। शूटिंग रेंज से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ने एक साथ नारायण सिंह राणा से शूटिंग की बारीकियां सीखी। शायद यही कारण था कि भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद जसपाल राणा ने 2012 में कांग्रेस के लिए बतौर स्टार प्रचारक प्रचार भी किया।
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने भी उनके निधन की खबर पर दुख जताते हुए लिखा कि भारत के सबसे बेहतरीन शूटिंग चैंपियन और कई पीढ़ियों के एथलीट को प्रेरणा देने वाले मेंटर जसपाल राणा जी के निधन से बहुत दुख हुआ। बेहतरीन काम के लिए उनका समर्पण और भारतीय खेलों में उनके बहुत बड़े योगदान ने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
उनके परिवार, प्रियजनों और पूरी खेल बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राहुल गांधी और जसपाल राणा का रिश्ता निशानेबाजी से जुड़ा था। शूटिंग के दिनों से जसपाल राणा राहुल गांधी के करीबी रहे। खेल के मैदान से राजनीति तक दोनों की दोस्ती खास रही।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में भी नजर आए।
जसपाल का शुक्रवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। राणा म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप के बाद भारत लौट रहे थे, लेकिन फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया और उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ।
ये भी पढे़ं...Jaspal Rana: खेल जगत का सितारा, सियासत का भी रहा चेहरा, विश्व रिकॉर्ड से चुनावी मैदान तक ऐसा रहा सफर