सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Rain storm forecast in seven districts today snowfall expected in high altitude areas

Uttarakhand Weather: सात जिलों में आज भी बारिश-तूफान का पूर्वानुमान, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 12 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में आज भी सात जिलों में बारिश-तूफान का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार भी बताए गए हैं।

Uttarakhand Weather News Rain storm forecast in seven districts today snowfall expected in high altitude areas
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश के साथ तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मसूरी में अचानक बदला मौसम, बारिश से मौसम हुआ सुहावना
पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौटी जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक शुरू हुई बारिश से माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई पर्यटक आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की ओर भागते नजर आए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साल में दो बार UTET कराने की तैयारी, टीईटी न होने से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट

बारिश रुकने के बाद मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। स्थानीय निवासी जगजीत कुकरेजा, प्रदीप सिगरोहा का कहना है कि बारिश से तापमान में आई गिरावट ने मौसम को और अधिक खुशगवार बना दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed