सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Youth enters house under pretext of asking for water, molests girl Bajrang Dal Ruckus

Vikasnagar: पानी मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, बच्ची से की छेड़खानी, बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी एक मकान के पास आया। उसने मकान का दरवाजा खटखटाया। उस समय मकान में बच्ची मौजूद थी। उसने बच्ची से पानी मांगा और अंदर गई तो आरोपी ने घर में जाकर उससे छेड़खनी की।

Vikasnagar News Youth enters house under pretext of asking for water, molests girl Bajrang Dal Ruckus
बच्ची से छेड़खानी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला में गुरुवार को पानी मांगने के बहाने युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया। युवक ने घर में मौजूद 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की। मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिवार के साथ आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार जिले के रुड़की के भगवानपुर निवासी आरोपी मनसब अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।



पुलिस के अनुसार घटना शाम की है। आरोपी एक मकान के पास आया। उसने मकान का दरवाजा खटखटाया। उस समय मकान में बच्ची मौजूद थी। बच्ची के पिता बीमार है और उसकी मां उनकी देखभाल कर रही थी। बच्ची ने आरोपी को बताया कि घर में उसके माता-पिता नहीं हैं। आरोपी ने बच्ची से पानी मांगा। बच्ची पानी लेने गई तो आरोपी उसके पीछे से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच के आगे हार गई इंसानियत: छोटे बच्चे के साथ ज्यादा भीख मिलती है; इसलिए कर लिया सात महीने के बच्चे को किडनैप
विज्ञापन


मां का आरोप है कि आरोपी उनकी बच्ची के निजी अंगों से छेड़खानी कर रहा था, जबकि बच्ची उसकी हरकत का विरोध कर रही थी। उन्होंने आरोपी को धक्का दिया, किसी तरह अपनी बच्ची को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस को सौंपा।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी पूर्व में बरोटीवाला वाला क्षेत्र में श्रमिक का कार्य कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed