सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Hostel won on the strength of Anuj's three goals

Dehradun News: अनुज के तीन गोल के दम पर जीती स्पोर्ट्स हॉस्टल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sports Hostel won on the strength of Anuj's three goals
विज्ञापन
- स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स हॉस्टल ने अनुज के तीन गोल की बदौलत पछवादून एफसी को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ग्राफिक एरा एफसी ने राजपुर एफसी को 3-0 से शिकस्त दी। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल व पछवादून एफसी के बीच पहला मैच खेला गया। 32वें और 36वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के फॉरवर्ड अनुज ने गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 41वें मिनट में पछवादून के फॉरवर्ड अनुराग ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। 50वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के नितिन ने गोल कर बढ़त को 3-1 कर दिया। 65वें मिनट में अनुज ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल को 4-1 से जीत दिला दी। स्पोर्ट्स हॉस्टल के अनुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच ग्राफिक एरा एफसी व राजपुर एफसी के बीच खेला गया। खेल के 30वें मिनट में ग्राफिक एरा को पेनल्टी किक मिली। जिसपर फॉरवर्ड केसी ने गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 57वें मिनट में एक बार केसी और 83वें मिनट में आयुष ने गोल दागकर ग्राफिक एरा को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई। केसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed