फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students show enthusiasm for essay writing on Uttarakhand of My Dreams 35,000 students uploaded to portal

मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए

Wed, 19 Aug 2026 10:39 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 19 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

मेरे सपनों का उत्तराखंड पर निबंध लेखन में विद्यार्थियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। अब तक 35 हजार विद्यार्थियों ने पोर्टल पर निबंध  अपलोड किए हैं। 11 व 12वीं के विद्यार्थियों ने आठ विषयों पर फोकस किया।

विज्ञापन
Students show enthusiasm for essay writing on Uttarakhand of My Dreams  35,000 students uploaded to portal
- फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर मेरे सपनों का उत्तराखंड निबंध लेखन अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया है। सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम पोर्टल पर अब तक 35 हजार से अधिक निबंध अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को 11वीं 12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन मंथन किया था। उन्होंने विद्यार्थियों से राज्य के विकास में अपने दृष्टिकोण को निबंध के रूप में भेजने का आह्वान किया। निबंधों में पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी जैसे विषय शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन विचारों का अवलोकन कर उन्हें राज्य की नीति में शामिल किया जाएगा। 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले विद्यार्थियों को शासन के सचिवों और मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श का मौका मिलेगा। इन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारियों के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है। हर मिनट राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...शोध: तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय, आने वाले वर्षों में गर्मी से बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ने का खतरा

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि ऐसा अभियान देश ने पहली बार हो रहा है, जिसमें जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन हिस्सा ले रही है। 24 अगस्त तक निबंध को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed