फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online investment fraud ₹12 crore in Dehradun 160 people allegedly targeted

Dehradun News: 12 करोड़ की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का मामला आया सामने, 160 लोगों को शिकार बनाने का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 19 Aug 2026 01:52 PM IST
सार

हरादून के 160 लोगों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Online investment fraud ₹12 crore in Dehradun 160 people allegedly targeted
ऑनलाइन निवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून रायपुर क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण विहार, नाथूवाला निवासी अनूप सिंह ने अपर सिविल जज (छठे), वरिष्ठ खंड, देहरादून की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


याचिका में मुजफ्फरनगर निवासी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली पर आरोप लगाया गया है कि उसने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को जोड़ा। आरोप है कि क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में हर महीने पांच से छह प्रतिशत तक रिटर्न का भरोसा देकर रकम निवेश कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल, वाहन में सात लोग थे सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में निवेशकों की निकासी बंद कर दी गई। याचिका में देहरादून के 140 से 160 लोगों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने रायपुर पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। अदालत से प्राथमिकी दर्ज कर जांच के निर्देश देने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed