सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suggestion: Close the checkpoint and install speed limit signs.

सुझाव : चेकपोस्ट का कट बंद हो व गति सीमा बताने का लगे बोर्ड

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Suggestion: Close the checkpoint and install speed limit signs.
विज्ञापन
-लीड एजेंसी ने मोहब्बेवाला में निरीक्षण कर हादसों को रोकने को दिए सुझाव
Trending Videos

- मोहब्बेवाला में कई सड़क हादसे हो चुके हैं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट और मोहब्बेवाला के पास लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं के मद्देनजर उप परिवहन आयुक्त के निर्देशन में लीड एजेंसी ने स्थलीय निरीक्षण किया। एजेंसी ने हादसों को रोकने के लिए चेकपोस्ट के पास का कट बंद करने, मार्ग पर रोशनी व ब्लींकर लगाने के सुझाव दिए। साथ ही वाहन गति की सीमा बताने वाला स्पीड रडार लगाने की भी संस्तुति की गई है।
एजेंसी ने बताया कि दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए डाटकाली से मोहब्बेवाला तक गति सीमा 50 किलोमीटर निर्धारित की जाए। पुलिस बैरियर से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक गति सीमा उल्लंघन प्रदर्शन प्रणाली लगाई जाएगी। उप परिवहन आयुक्त तिवारी ने बताया कि मार्ग लगभग 3.50 किलोमीटर लंबा और ढलान वाला है। इस पर 25-25 मीटर पर रंबल स्ट्रिप, हैजार्ड मार्किंग और कैट आईज लगाने के सुझाव दिए गए हैं। मार्ग पर निर्मित ट्रांसवर्स बार मार्किंग की मोटाई बढ़ाने की भी जरूरत बताई गई। वाहन चालकों को जानकारी देने के साइन बोर्ड लगाए जाएं। चेकपोस्ट के सामने कट बंद कर भविष्य में अंडर पास बनाने की संस्तुति की गई है। निरीक्षण में आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला, लीड एजेंसी के सहायक निदेशक संजय सिंह बिष्ट, नरेश संगल, अविनाश चौधरी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ललित मोहन बोहरा, यातायात निरीक्षक श्वेता रौथाण, परिवहन कर अधिकारी अरविंद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड एजेंसी ने यह भी संस्तुतियां की है
-चेकपोस्ट के निकट नो पार्किंग और नो-स्टॉपेज का साइन बोर्ड लगाएं।

-वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट का प्रयोग हो।
-चेकपोस्ट पर स्थापित सभी बैरियर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाए।
-आशारोड़ी से आईएसबीटी के बीच मोहब्बेवाला में स्थित बिरला ओपस पेंट के गोदाम के पास सड़क के किनारे डेलीनेटर (पतले और चमकीले प्लास्टिक के खंभे) लगाए जाएं।
-मोहब्बेवाला चंद्रबनी खालसा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे एक ओर ऊर्जा निगम का जंक्शन बॉक्स है, इससे वाहनों को दिखाई देने में समस्या आ रही है। मोड़ के सुधारीकरण किया जाए।
-इसी स्थान पर आईआरसी मानकों के अनुरूप जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, कॉन्वेक्स मिरर, स्कूल जोन साइन बोर्ड को लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed