{"_id":"69a59ad14818fe739206a80f","slug":"tehri-lake-festival-will-introduce-you-to-the-beautiful-trekking-routes-of-the-himalayas-dehradun-news-c-5-drn1043-912948-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट से रूबरू कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट से रूबरू कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
विज्ञापन
विज्ञापन
-फेस्टिवल के दौरान नौ स्थानों पर आयोजित होंगे ट्रैकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 से 9 मार्च के तक आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान नौ स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रतिभागी हिमालय की खूबसूरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे।
टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स का डेस्टिनेशन बन चुका है। लेकिन टिहरी में इसके अलावा भी पयर्टकों के लिए बहुत कुछ छिपा है। खासकर पहाड़ी ढलानों, जंगलों और बुग्याल से होकर गुजरने वाले ट्रैकिंग रूट पयर्टकों को नया अनुभव दिलाने के लिए नौ स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान संचालित करने जा रहा है। सभी ट्रैकिंग अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिस कारण पर्यटक टिहरी के ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित हो सकेंगे। ट्रैकिंग अभियानों का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधि तक सीमित नहीं हैं। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और टिहरी को एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी नितिका खंडेवाल ने बताया कि अभियान के दौरान पर्यटकों के साथ प्रशिक्षित गाइड भी साथ चलेंगे। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।
....
रात में एस्ट्रो नाइट
फेस्टिवल के दौरान एस्ट्रो नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव यह संयोजन प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अवसर देगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे फेस्टिवल का शुभारंभ छह मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X