सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News Bear Attack on Three People, Including Village Head and Forest Guard Admitted to AIIMS

Tehri: ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, लड़कर ऐसे बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 02 Apr 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन लोग जंगल गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते हुए अपनी जान बचाई।

Tehri News Bear Attack on Three People, Including Village Head and Forest Guard Admitted to AIIMS
भालू ने किया हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

टिहरी में थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक में भालू की गतिविधियों को देखने के लिए गए ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत आदि ग्रामीण जंगल गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और अंत में उसे दूर भगाने में कामयाब हुए, लेकिन इस दौरान तीनों घायल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भालू ने उनके शरीर पर अपने नाखूनों से जख्म बना दिए। उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कण्डी व कंधों के सहारे उन्हें सड़क तक लाए। कुछ दिनों पूर्व इसी जगह पर सुल्याधार निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed