{"_id":"6a5bda7215108ac5ac02766f","slug":"the-bjp-gets-scared-when-rahul-raises-peoples-voices-selja-dehradun-news-c-5-hld1006-1021127-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल लोगों की आवाज उठाते हैं तो डर जाती है भाजपा : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल लोगों की आवाज उठाते हैं तो डर जाती है भाजपा : सैलजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा, राहुल गांधी जब भी लोगों की आवाज उठाते हैं तो भाजपा डर जाती है। वे चाहे सदन हो या फिर बाहर। किसी न किसी बहाने उनके बोलने में व्यवधान पैदा किया जाता है, लेकिन राहुल गांधी इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह बात राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से वार्ता में कही।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा, राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों की आवाज को उठाया। उनके भविष्य से जो खिलवाड़ हो रहा है उसे उठाया, लेकिन इसे रोकने का पूरा प्रयास किया गया। कभी मैदान के बहाने तो कभी समानांतर कार्यक्रम करवाकर। उन्होंने सवाल किया कि सरकार राहुल गांधी की आवाज से इतना डरती और घबराती क्यों है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने मंदिरों में चढ़ावे चोरी के प्रकरण को भी उठाया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार है।
राम मंदिर हो या बदरी-केदार का मामला देश भर से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में खनन व भूमाफिया के सक्रिय होने का भी आरोप लगाते हुए कहा, जगह-जगह कब्जे हो रहे हैं, इसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस संकल्प परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जन-जन में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी बात सुन रही है। इस यात्रा में राहुल, खरगे, प्रियंका व अन्य शीर्ष नेता आएंगे और लोगों के बीच जाएंगे। वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, भुवन कापड़ी, करन माहरा, सुरेंद्र शर्मा, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज यादव, विधायक विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
चुनाव समय पर हो या जल्दी कांग्रेस और जनता तैयार
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, राज्य में विधानसभा चुनाव जल्दी हों या समय पर हो इसके लिए कांग्रेस और लोग दोनों तैयार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, हर बूथ पर दस-दस कार्यकर्ता तैनात हैं, उनके पास चुनाव आयोग है, तो हमारे पास कार्यकर्ता हैं।
-- -- -- -- --
सर्विस वोटर मामले में चुनाव आयोग से मिलेंगे : गोदियाल
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, सर्विस वोटरों के मामले में यह बात सामने आई है कि सेना के अधिकारी छावनी क्षेत्र में एसआईआर के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की इस पर चुनाव आयोग के निर्णय पर नजर है, कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में चुनाव आयोग से मिलेगा।