सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The movement of Chardham pilgrims has increased the business of hotels and dhabas.

Dehradun News: चारधाम यात्रियों की आवाजाही से बढ़ा होटल-ढाबों का कारोबार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
The movement of Chardham pilgrims has increased the business of hotels and dhabas.
विज्ञापन
विकासनगर। चारधाम यात्रा के लिए पछवादून से होकर गुजर रहे तीर्थ यात्रियों की निरंतर बढ़ रही संख्या के चलते स्थानीय होटलों व विभिन्न मार्गों पर स्थित ढाबों का कारोबार भी बढ़ रहा है। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन व दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल-ढाबों पर इन दिनों तीर्थयात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। इससे होटल-ढाबा संचालक भी राहत महसूस कर रहे हैं।
Trending Videos

चारधाम यात्रा के लिए लगभग पांच हजार यात्री प्रतिदिन पछवादून क्षेत्र से गुजर रहे हैं। यात्रियों की इस आमद का असर स्थानीय भोजनालयों, होटल, ढाबों व चाय-नाश्ता आदि की दुकानों पर दिखाई दे रहा है। हालांकि दिन में कारोबार कुछ कम हो रहा है लेकिन सुबह व शाम के समय ऐसे सभी प्रतिष्ठान श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि चारधाम यात्रा के दौरान अधिकतर तीर्थयात्री अपने साथ खाने-पीने के सामान से लेकर पानी की बोतलें, फल और नाश्ता लेकर चल रहे हैं जिससे रास्ते में सुविधा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद बड़ी संख्या में यात्री मार्ग में पड़ने वाले ढाबों और होटलों पर रुककर गर्म चाय, नाश्ता और भोजन का आनंद ले रहे हैं। खासकर पहाड़ी सफर के दौरान ताजा भोजन और कुछ देर का आराम यात्रियों को भी राहत दे रहा है। इससे स्थानीय ढाबा संचालकों और होटल व्यवसायियों की आय में अच्छा इजाफा हुआ है।
बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर ढाबा चलाने वाले दीपक रावत व दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय की दुकान चलाने वाले मुकेश कश्यप ने बताया यात्रियों के पछवादून क्षेत्र से गुजरने से होटल व ढाबों के अलावा चाय-नाश्ता, सामान्य परचून की दुकान, फल, शिकंजी, गन्ने का रस व जूस आदि के रेहड़ी-ठेली वालों तक को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से होटल व ढाबों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के उपाय किए गए हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में व्यापार के और बेहतर होने की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed