सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Prahar: Action taken against 12 vehicles, two seized, one arrested

ऑपरेशन प्रहार : 12 वाहनों पर कार्रवाई, दो सीज, एक गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Operation Prahar: Action taken against 12 vehicles, two seized, one arrested
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार बुधवार रात को 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है, जिसमें दो वाहन सीज किए गए। पुलिस ने शराब पीकर ठेली को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले एटनबाग निवासी वाहन चालक आकाश सैनी को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया आरोपी ने कार को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। उसने तहसील तिराहे पर खड़ी एक ठेली को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। अल्कोहल मीटर से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में 12 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से दो वाहन सीज किए गए, तीन संयोजन चालान और सात कोर्ट चालान किए गए। ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed