{"_id":"6a05ce65156352fc470e27dc","slug":"paper-leak-in-competitive-exams-is-a-blow-to-the-interests-of-youth-godiyal-dehradun-news-c-5-drn1043-970898-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक युवाओं के हितों पर कुठाराघात : गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक युवाओं के हितों पर कुठाराघात : गोदियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पेपर लीक मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि नीट यूजी में लगातार पेपर लीक के मामलों ने मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ने का काम किया है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी का मामला नहीं बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करें।
गोदियाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नीट परीक्षा में हुए सभी पेपर लीक व अनियमितताओं की सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने के साथ सीसीटीवी मॉनिटरिंग व बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य हो। प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर दोबारा परीक्षा कराई जाए।