{"_id":"6a5be48f6213c14bd80eb679","slug":"the-ms-sharply-criticized-the-disarray-in-the-emergency-department-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1021582-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमएस ने इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं पर सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमएस ने इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं पर सुनाई खरी-खरी
Sun, 19 Jul 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के इलाज में लापरवाही की घटनाओं पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को बैठक में डॉ. बिष्ट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क गए। गौरतलब है कि अस्पताल की इमरजेंसी में एक के बाद एक कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिये हैं। दुर्घटना में घायल बच्चे को लेकर पहुंची मां को स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी देर इधर से उधर टहला दिया। इससे पूर्व गंभीर मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए करीब पांच घंटे तक भटकना पड़ा। इससे पहले एक बच्चे को स्वास्थ्यकर्मियों ने गलत जानकारी देकर इमरजेंसी से ओपीडी भेज दिया था। शुक्रवार को भी इमरजेंसी के एक डॉक्टर का मरीज के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। इमरजेंसी में बढ़ रहीं अव्यवस्थाओं को देखते हुए एमएस डॉ. बिष्ट ने बैठक बुलाई। सभी को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं। बोले, अगर किसी मरीज को विभागांतर्गत भर्ती करने में संशय की स्थिति बने तो उसे मेडिसिन विभाग में भर्ती किया जाए। बैठक में डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल, डॉ. विवेकानंद सत्यवली और डॉ. पवनीश लोहान आदि मौजूद रहे।मरीजों के प्रति सभ्य रखें व्यवहार : डॉ. बिष्ट ने यह भी निर्देश दिए कि ऑन कॉल डॉक्टर समय पर पहुंचे। इसके अलावा मरीजों के प्रति अपना व्यवहार भी सभ्य रखें। कहा कि नौ बजे से पहले इमरजेंसी खाली कर मरीजों को ट्रायज से वार्डों में शिफ्ट कर दें। वार्ड फुल होने की स्थिति में अन्य में भर्ती करें और संबंधित नर्सिंग अधिकारी ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन