सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The UKD will contest all 70 seats in the assembly elections.

Dehradun News: विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर लड़ेगी यूकेडी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
The UKD will contest all 70 seats in the assembly elections.
विज्ञापन
-चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी पार्टी
Trending Videos

- भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। उत्तराखंड क्रांति दल(यूकेडी)की केंद्रीय कार्यकरणी की श्यामपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के दौरान किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। बैठक में भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी और पलायन पर भी चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि हम सभी को विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करना होगा। अन्य राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए हैं। जनता को गुमराह किया। पार्टी राज्य हित सर्वोपरि मानकर चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड को बचाना दल की पहली प्राथमिकता है। सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है। रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसमें यूकेडी की नीति-रीति, उद्देश्य और राज्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर मंथन किया गया। प्रदेश में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी और जल-जंगल-जमीन से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। राज्य बनने के बाद बीते 25 वर्षों में यूकेडी ने निरंतर राज्य हित में काम किया है। यूकेडी वर्ष 1992 में तैयार किए गए ब्लू-प्रिंट के अनुरूप ही आगे की रणनीति तय कर रही है। इस अवसर पर यूकेडी के संरक्षक, डाॅ. शक्ति शैल कपरुवाण, खड़क सिंह बगडवाल, मोहन सिंह असवाल, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, आनंद सिंह राणा, पंकज व्यास, वृजमोहन, देवेंद्र चमोलीी, विष्णुपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed