फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thief arrested for breaking into and robbing shops in Dharmawala

Dehradun News: धर्मावाला में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested for breaking into and robbing shops in Dharmawala
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने धर्मावाला क्षेत्र में एक ही रात दो दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात धर्मावाला निवासी आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी, परचून और हार्डवेयर का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मावाला निवासी आदित्य सैनी ने अपनी और पड़ोसी नानक सिंह की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, पुराने अपराधियों का सत्यापन किया और पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर तिमली-धर्मावाला क्षेत्र से आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, चोरी का माल बरामद होने और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से दुकानों के गल्ले से चुराए गए 3,125 रुपये नकद, करीब 30,500 रुपये कीमत का परचून का सामान और लगभग 15,500 रुपये का हार्डवेयर का सामान बरामद किया है। माल बरामदगी के बाद प्राथमिकी में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed