{"_id":"6a4c1897f96562e49f08516c","slug":"union-minister-arrives-in-mussoorie-goes-cycling-with-ias-trainees-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1012030-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केंद्रीय मंत्री पहुंचे मसूरी, आईएएस प्रशिक्षुओं संग की साइकिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केंद्रीय मंत्री पहुंचे मसूरी, आईएएस प्रशिक्षुओं संग की साइकिलिंग
Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डा. मनसुख मांडवीय सोमवार को सुबह एलबीएस अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली एलबीएस अकादमी से अटल उद्यान तक गई और उसके बाद वापस एलबीएस अकादमी आयी।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डाॅ. मनसुख मांडवीय ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ साइकिल रैली निकालकर फिट इंडिया का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से खेल एवं फिटनेस को अपनाने और छोटी दूरी के लिए साइकिल का अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक बताया। इस दौरान अकादमी गेट से अटल उद्यान मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
उधर भाजपा मसूरी मंडल पदाधिकारियों सहित नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। बैठक में डॉ. मांडविया ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से नेता बनते हैं, नेताओं से कार्यकर्ता नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्राम पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत राष्ट्र प्रथम है और इसी भावना के साथ सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि देश आज बलिदान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, समर्पण और सेवा की भावना चाहता है। प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह राष्ट्र और समाज की सेवा करते हुए देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाए।
डॉ. मांडविया ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से पार्टी और संगठन के लिए कार्य करता है, वही आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करता है। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, विजय रमोला, राजेंद्र रावत, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, रणवीर कंडारी, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।