सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Result 2025 Truck driver daughter Fairuz Fatima from roorkee Become IAS

UPSC Result: पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

फतिमा की मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

UPSC Result 2025 Truck driver daughter Fairuz Fatima from roorkee Become IAS
फैरुज फातिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कस्बे की बेटी फैरुज फातिमा ने सिविल सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से नगर और परिवार में खुशी की लहर है। परिणाम घोषित होते ही परिवारजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

Trending Videos


फैरुज फातिमा पिरान कलियर निवासी ट्रक चालक इकबाल त्यागी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड से पूरी की। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। शुरुआती प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नही मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में उन्होंने आरबीआई में सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदन किया था जिसमें उनका चयन हो गया। वर्तमान में वह आरबीआई में सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और आखिरकार शुक्रवार को घोषित परिणाम में 708वीं रैंक हासिल कर ली।

UPSC Result: हरिद्वार के  तुषार का यूपीएससी में चयन, पाई 216वीं रैंक,  क्षेत्र में खुशी की लहर

नगर पंचायत पिरान कलियर की चेयरमैन समीना, सभासद नाजिम त्यागी, राशिद अली, अमजद मलिक, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद, गुलफाम साबरी, दानिश साबरी, अकरम प्रधान, शफक्कत चेयरमैन और सलीम प्रधान, इसरार शरीफ सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।


सीमित संसाधनों के बाद भी पढ़ाई में नहीं आने दी कमी
फतिमा की मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। इकबाल त्यागी कलियर में किराए के मकान में रहते हैं। कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई थी लेकिन उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को ही बेटा मानकर उसके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। फैरुज फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed