फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Urvashi Rautela controversial statement Former priest of Badrinath condemned statement of Actress

Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा, बताया मंदिर का महत्व

Sat, 19 Apr 2025 10:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

 अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला के उस बयान से बवाल मचा हुआ है, जिसमें एक इंटरव्यूह के दौरान उन्होंने बदरीनाथ मंदिर के निकट स्थित उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके लिए समर्पित है। श्रद्धालु उनके नाम पर इस मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते हैं।
 

विज्ञापन
Urvashi Rautela  controversial statement Former priest of Badrinath condemned statement of Actress
urvashi rautela - फोटो : instagram-urvashi rautela

विस्तार

हिंदी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम में स्थित उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान की बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने निंदा की है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यूह में बदरीनाथ मंदिर के निकट स्थित उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके लिए समर्पित है। श्रद्धालु उनके नाम पर इस मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि यह मंदिर भगवान शिव की पत्नी माता सती के लिए समर्पित है। जब माता सती ने अग्निकुंड में अपनी देह त्याग दी थी तब उनके अंग जगह-जगह गिरे। संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे 108 शक्तिपीठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थपुरोहित महापंचायत ने बयान का विरोध किया

उत्तराखंड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बयान का विरोध किया। महापंचायत ने चेतावनी दी कि बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान को वापस लेकर माफी न मांगी तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

महापंचायत के महासचिव डा. बृजेश सती व प्रवक्ता अनिरुद्ध प्रसाद उनियाल ने कहा, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बदरीनाथ धाम के निकट उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया। महापंचायत ने इस पर आपत्ति जताई है। बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी है।



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में पांच की मौत: निजमुला सड़क पर गहरी खाई में गिरी कार, भारी बारिश से राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें

वायरल वीडियो के बयान से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री का बयान है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं, वह चाहती हैं कि उनके नाम पर दक्षिण भारत में भी मंदिर बने। महापंचायत ने चेतावनी दी कि अभिनेत्री उर्वशी अपने बयान को वापस लेकर माफी मांगे। अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed