सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 1377 retired employees are receiving old-age and widow pensions CAG has identified them

Uttarakhand: 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा, विधवा पेंशन; कैग ने की पहचान, शासन को भेजा पत्र

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार

कैग ने डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन के डाटा का सत्यापन किया।

Uttarakhand 1377 retired employees are receiving old-age and widow pensions CAG has identified them
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके 1377 कर्मचारी वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। कैग की डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में पूर्व कर्मचारियों द्वारा दोहरी पेंशन लेने का खुलासा हुआ है। कैग ने इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया है।

Trending Videos


भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन के डाटा का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैग ने पेंशन के डाटा का आधार नंबर से मिलान किया। इसमें खुलासा हुआ कि प्रदेश के 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन के साथ ही वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ भी ले रहे हैं। कैग ने पूर्व कर्मचारियों की पहचान कर सरकार को दोहरी पेंशन के बारे में अवगत करा दिया है।

Uttarakhand: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

कैग ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व वित्त विभाग को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। नियमानुसार पेंशन ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी किसी अन्य पेंशन का लाभ नहीं ले सकता है। इसके बावजूद उत्तराखंड में 1377 पूर्व कर्मचारी ऐसे हैं जो बुजुर्गों व विधवा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दोहरी पेंशन का लाभ लेने का मामला अभी समाज कल्याण निदेशालय के पास नहीं आया है। कैग या शासन की तरफ से यह मामला आते ही कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप तिवारी, निदेशक समाज कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed