{"_id":"69b82b20dd8be6fdf7014a71","slug":"uttarakhand-board-exam-2026-result-of-class-10-and-12-o-be-declared-by-20-april-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Uttarakhand Board Exam 2026: बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं, जिनमें हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित होगा। इसी महीने 20 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं।
Trending Videos
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के मुताबिक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए हैं। जिसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: नौकरी की दौड़ में पुरुष ही प्रथम, आधी आबादी आधे से भी कम, आयोग की भर्तियों में 40% ही महिलाएं
विभाग की ओर से हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं, जिनमें हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है।