सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session Even after 25 years of state formation headquarters not reached Bhararisain

Uttarakhand: राज्य गठन के 25 साल बाद भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 09 Mar 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में स्थानीय बोली, भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए भाषा संस्थान की स्थापना की गई है, लेकिन इसकी स्थापना के बाद संस्थान को अब तक अपना स्थायी मुख्यालय नहीं मिल पाया है।

Uttarakhand Budget Session Even after 25 years of state formation headquarters not reached Bhararisain
गैरसैंण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सबि धाणी देरादून, होणी खाणी देरादून प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीत के यह बोल उत्तराखंड के सरकारी विभागों के मुख्यालयों को लेकर सही साबित हो रहे हैं। देहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 छह अक्तूबर वर्ष 2020 को त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैंण में भाषा संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी, उस दौरान कहा गया कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 गैरसैंण में भाषा संस्थान के मुख्यालय के बाद वहां विभिन्न संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन वर्षों बाद अब भाषा संस्थान के मुख्यालय के लिए देहरादून में भूमि की तलाश की जा रही है। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 Uttarakhand Budget Session: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

para_count-3
0

एक रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं मुख्यालयों में 204 देहरादून में हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 22 नैनीताल में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एसपी नौटियाल के मुताबिक रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में एक भी विभाग का मुख्यालय नहीं है। 265 में से 77 प्रतिशत मुख्यालय देहरादून में हैं।

लगभग सभी विभागों का मुख्यालय देहरादून में हैं। नए भी देहरादून में स्थापित हो रहे हैं, इन मुख्यालयों का विकेंद्रीकरण हो व अधिक से अधिक मुख्यालय पर्वतीय क्षेत्रों में हों। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में भी कुछ सरकारी विभागों के मुख्यालय स्थापित होने चाहिए थे, जो नहीं हुए।
- एसपी नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed