{"_id":"6a8f019ffe4cc86ad60b9dcf","slug":"uttarakhand-cm-grants-financial-approval-of-31-crore-for-development-schemes-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता
Wed, 26 Aug 2026 08:42 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:42 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नंबर तीन में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी। एसडीआरएफ के 108 कार्मिकों को कुंभ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन के लिए पुरस्कार के लिए पांच लाख, चंपावत के देचमार में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए 9.80 करोड़ की स्वीकृति देते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: शासन ने छह अफसरों के विभागों में किया फेरबदल, विजय जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी
विज्ञापन
सार्वजनिक निकाय के पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा मंहगाई भत्ता
मुख्यमंत्री ने छठवें केंद्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय के सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का अनुमोदन दिया। इसमें एक जनवरी 2025 से 252 प्रतिशत, एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत, और एक जनवरी 2026 से 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।