पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Udyaman Khiladi Unnayan Yojana Trials to Begin from July 14 and August 1 for Player Selection

Uttarakhand:  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियां घोषित,14 से ट्रायल

Tue, 07 Jul 2026 11:20 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए ट्रायल 14 जुलाई से और 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के लिए चयन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Udyaman Khiladi Unnayan Yojana Trials to Begin from July 14 and August 1 for Player Selection
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : सूचना

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियों की घोषणा कर दी है। योजना के अंतर्गत 14 जुलाई और एक अगस्त से ट्रायल शुरू हो जाएंगे। योजना की विभिन्न श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वे अपना खेल कॅरिअर आगे बढ़ा सकें।

विज्ञापन


इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे।जबकि 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी आर्थिक सहायता : 8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से 150-150 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को हर माह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 14 से 23 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से सौ-सौ बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed