फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vatsalya Yojana 43.9 million rupees were transferred to accounts Minister Rekha Arya transferred Uttarakhand

Uttarakhand: वात्सल्य योजना, लाभार्थियों के खातों में डाली गई सहायता राशि, मंत्री रेखा आर्य ने की डीबीटी

Tue, 07 Jul 2026 02:03 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Jul 2026 02:03 PM IST
सार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। यह धनराशि अप्रैल, मई और जून की सहायता के रूप में जारी की गई।

विज्ञापन
Vatsalya Yojana 43.9 million rupees were transferred to accounts  Minister Rekha Arya transferred Uttarakhand
मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया पैसा  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को चार करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है।
विज्ञापन


योजना के तहत मार्च 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अप्रैल में 4917 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि मई महीने के लिए कुल 4879 लाभार्थियों के 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा जून 2026 माह के लिए कुल 4848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 440हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है। योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed