सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity 500 MW power received supply started Relief news amid power crisis created in summer

Uttarakhand News: गर्मी में पैदा हुए संकट के बीच राहत की खबर, 500 मेगावाट बिजली मिली, आपूर्ति शुरू

अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपीसीएल ने मीडियम टर्म टेंडर से जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। यूपीसीएल को अब रोजाना इससे बिजली इससे मिलेगी।

Uttarakhand Electricity 500 MW power received supply started Relief news amid power crisis created in summer
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी में पैदा हुए बिजली संकट के बीच राहत भरी खबर है। यूपीसीएल ने मध्यम अवधि के तहत जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। अब यूपीसीएल ने केंद्र से अतिरिक्त बिजली की मांग की है, जिसके तहत अगले माह से बिजली मिलनी शुरू होगी। मार्च महीने में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की मांग और आपूर्ति का गणित गड़बड़ाने लगा है।

Trending Videos


यूपीसीएल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूजेवीएनएल के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी भरपाई के लिए ऊर्जा निगम को खुले बाजार से भारी मात्रा में बिजली खरीदनी पड़ रही है। महीने की शुरुआत में जहां यूजेवीएनएल का उत्पादन 90 लाख यूनिट था, वह 15 मार्च तक घटकर 59 लाख यूनिट पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियम टर्म टेंडर से 500 मेगावाट बिजली खरीदी
उत्पादन में आई इस लगभग 35 प्रतिशत कमी ने यूपीसीएल की चिंता बढ़ा दी थी। इन मुश्किलों के बीच अच्छी खबर ये है कि यूपीसीएल ने मीडियम टर्म टेंडर से जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। यूपीसीएल को अब रोजाना इससे बिजली इससे मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun : चारधाम यात्रियों को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग

सरकार की केंद्र से अतिरिक्त बिजली की मांग पर भी सहमति बन गई है। अब अप्रैल में 100 मेगावाट और मई में 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्र के गैर आवंटित कोटे से मिलेगी। पिछले साल बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed